महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जुलाई। कोमाखान पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफ ोड़ करते हुए लाखों रुपए का सामान जब्त किया है। विवेचक निरीक्षक महेश साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 2 वाहन,1 गैस सिलेण्डर, शराब मापक यंत्र सहित 6 आरोपियों के मोबाइल फ ोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 7 लाख 40 हजार 5 सौ रुपए आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्ती में 1 सफेद रंग की ईको कार क्रमांक सीजी 04 एनव्ही 8697 शामिल है। बरामद कार की कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा 1 गोल्डन रंग की एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 0858 भी जब्त की गई है। इसकी कीमत 80 हजार रुपए है। कार्रवाई में 1 इण्डेन कंपनी का 15 लीटर क्षमता वाला गैस सिलेण्डर, 1 शराब डिग्री मापक यंत्र, 1 सामान्य मापक यंत्र एवं 2 शराब भरने की चाड़ी भी बरामद की गई हैं।
पुलिस ने आरोपी लोकनाथ कुमार नोनिया से आसमानी नीला सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल, उपेन्द्र कुमार सिंह से मोबाइल, रणजीत सिंह, नथुनी प्रजापति, आशीष जांगड़े एवं रोहित साहू से मोबाइल भी जब्त किया है। सभी मोबाइलों की कीमत 10-10 हजार रुपए आंकी गई है। कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध 34-2, एलसीजी 35, एलसीजी 49 ख, ग, एलसीजी 274 बीएनएस 275 बीएनएस 347 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
इसी प्रकार पिथौरा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम सुखीपाली में दबिश देकर आरोपी हरी सिंह के कब्जेसे 210 बल्क लीटर महुआ शराब 150 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 42 हजार रुपए,लाहन की कीमत 7हजार 500 रुपए है। इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34-1 च, 34-2 एवं 5के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी कार्यालय महासमुंद के अनुसार इस सत्र में आबकारी अधिनियम की गैर जमानतीय धारा 34-2 के तहत कुल 32 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग ने 1294.66 लीटर अवैध शराब बरामद कर 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 8 वाहन भी जप्त किए गए हैं। जब्त वाहनों की कीमत 7.50 लाख रुपए एवं शराब की कीमत 3.23 लाख रुपए है। इस प्रकार कुल 10.73 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।