महासमुन्द
अंतरराष्ट्रीय चंद्र मिशन शक्तिसैट की नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में रागनी का चयन होने पर विधायक ने दी बधाई
13-Jul-2026 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13जुलाई। शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्रा रागनी साहू का चयन अंतरराष्ट्रीय चंद्र मिशन शक्तिसैट की नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। अब वह वैश्विक स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। रविवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनसे मुलाकात कर इस गौरवपूर्ण कार्य के लिए उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कहा कि इसी तरह अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करते हुए आगे भी बड़े वैज्ञानिक अभियानों में शामिल होकर खूब तरक्की करें।
इस अवसर पर शाला एवं विकास समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता दिनेश रूपरेला, पीयूष साहू उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे