महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जुलाई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, नो पार्किंग एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान की कार्रवाई लगातार जारी है। विगत एक सप्ताह के दौरान महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 1028 चालकों के विरुद्ध ई-चालान ककर 5 लाख, 14 हजार रुपए का समन शुल्क जारी किया गया है। 19 वाहनों के विरुद्ध ओवरस्पीड पर कार्रवाई करते हुए 20 हजार500 रुपए समन शुल्क जारी किया गया है। इसी तरह बगैर सीट-बेल्ट के चलने वाले 7 वाहनों के विरुद्ध 3500, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने पर कुल 10 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 3300, अवैधानिक रूप से खड़ी 46 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 13800, प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले 01 वाहन के विरुद्ध 2000 रुपए, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1 वाहन को न्यायालय से 10 हजार, मौके पर वाहन संबंधित दस्तावेज एवं अन्य कारणों से कुल 40 वाहनों के कार्रवाई कर 12000 रुपए समन शुल्क जारी किया गया है।
जिला मुख्यालय के अलावा अनुविभाग सरायपाली.बसना में दिनांक10 जुलाई शुक्रवार को कुल 52 वाहनों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते पाये जाने पर 24500 रुपए समय शुल्क की कार्यवाही के अलावा जिले के साप्ताहिक हॉट-बाजारों एवं महासमुंद, बसना, सरायपाली शहर के विभिन्न चौंक चौराहों में कुल 07 अवेयरनेस कार्यक्रम संचालित कर 450 से अधिक लोगों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।