महासमुन्द
लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
13-Jul-2026 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जुलाई। बसना पुलिस ने ग्राम बानीपाली में धारदार तलवारनुमा लोहे का कत्ता लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को आरोपी विष्णु चरण सारथी बानीपाली अपने हाथ में तलवारनुमा लोहे का कत्ता लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। जिससे लोग भयभित हो गये थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार तलवारनुमा लोहे का कत्ता बरामद किया है। कत्ते की कुल लंबाई 17 इंच तथा फल की लंबाई 09 इंच, मुठ की लंबाई 08 इंच, फल की चौड़ाई 02 इंच, कीमती 500 रुपए को जप्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे