महासमुन्द

विधायक की जनचौपाल
12-Jul-2026 6:52 PM
विधायक की जनचौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 जुलाई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को ग्राम परसदा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। 

जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने सडक़, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।  विधायक श्री सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों के सुझावों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु उनके परिवारों को शिशु किट वितरित किया।  इस अवसर पर भाजपा तुमगांव मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, महामंत्री मानिक सोनवान, द्रोणाचार्य साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट