महासमुन्द

जमीन विवाद में मारपीट, जान से मारने की धमकी
11-Jul-2026 8:10 PM
जमीन विवाद में मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद, 11 जुलाई। महासमुंद जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बागबाहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेनमांटा निवासी निर्मल कुमार चक्रधारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर आरोपी दीप लाल चक्रधारी ने उसके साथ अश्लील गाली.गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 123-26 के तहत धारा 296,115-2 एवं 351-2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट