महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11जुलाई। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राएं और पालक नाराज हैं। विषय शिक्षकों की मांग पर गुरुवार को स्कूल में की गई यह तालाबंदी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही और कल भी पढ़ाई पूरी तरह ठप रही।
तालाबंदी की सूचना मिलते ही सरायपाली बीईओ टीएस पटेल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मिडिल स्कूल के एक शिक्षक को वहां संबद्ध करने की बात कही। साथ ही विषय शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन भी दिया हैं। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
पालकों का कहना है कि शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह से ज्यादा समय बीत गया। स्कूल में भी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी जैसे जरूरी विषयों के शिक्षक नहीं हैं। 150 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर है। इसी वजह से ग्रामीणों ने गुरुवार को स्कूल में ताला जड़ दिया था।
कल छात्र मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे रहे। नारे लगाए कि शिक्षक दो, तब ताला खोलेंगे। ग्रामीण और छात्र अपने रुख पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें वैकल्पिक नहीं, स्थायी विषय घंटे शिक्षक चाहिए। विधिवत पदस्थापना होने तक ताला नहीं खुलेगा। कहा जा रहा है कि मांगें जब तक नहीं मानी जाती है, तब तक तालाबंदी आगे भी चलती रहेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार विभाग को शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। कल लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों की कक्षाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। बच्चों का शैक्षणिक सत्र खराब होने की चिंता गहरा गई है। स्कूल में तालाबंदी के चलते बीते दो दिनों से पढ़ाई नहीं हो पाई है।
तालाबंदी की सूचना मिलते ही सरायपाली बीईओ टीएस पटेल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया।
वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मिडिल स्कूल के एक शिक्षक को वहां संबद्ध करने की बात कही। साथ ही विषय शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन भी दिया।