महासमुन्द

हादसे में जख्मी वृद्ध की मौत
11-Jul-2026 4:02 PM
हादसे में जख्मी वृद्ध की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 जुलाई। तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक वृद्ध की मौत की खबर है। महासमुंद पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 21 जून की रात लगभग 10.22 बजे छत्तीसगढ़ रोड स्थित सितली नाले के पास कि तेज गति से आ रही स्कूटी के चालक ने सडक़ पर जा रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर महासमुंद थाना में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सडक़ सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।


अन्य पोस्ट