महासमुन्द

घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के जेवर पार
11-Jul-2026 3:54 PM
घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के जेवर पार

महासमुंद,11 जुलाई। बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ागांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोडक़र लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच ग्राम मुढ़ागांव निवासी रोशनलाल बेषण के घर में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात आरोपी घर का ताला तोडक़र भीतर घुसे और आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पीडि़त ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331-3 एवं 305 के तहत मामला कायम कर लिया है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल के आसपास के सुराग खंगाल रही है।

ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


अन्य पोस्ट