महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जुलाई। अम्बेडकर भवन, महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे आत्मरक्षा प्रशिक्षण में पीएम श्री सेजेस तुमगांव के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्राचार्य के.आर. साहू सर ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के इस सफल प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि महासमुंद जिले की खेल प्रतिभा को भी नई पहचान दी है।
प्राचार्य के.आर. साहू ने कहा, मैं अपने सभी छात्र-छात्राओं, विशेष रूप से विजेता टीम को बधाई देता हूं। खेल शिक्षक कमता प्रसाद साहू और डोलेश होता का योगदान सराहनीय है। भविष्य में भी विद्यालय ऐसे ही गौरवपूर्ण क्षणों को हासिल करता रहेगा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावक व स्थानीय खेल प्रेमी सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। पीएम श्री सेजेस तुमगांव कराटे टीम की इस जीत को जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें अश्विनी धीवर, तिलक शर्मा, रेवती रमन तारक, कामता प्रसाद साहू, पवन कुमार डडसेना, रोहित लहरें, देवेश कुमार, ज्योति सिंह, हेमलता साहू, कुसुम कुजूर, सविता ध्रुव, अंकित ठाकरे, गीतिका कौशिक, गीता पटेल सिद्धांत गायगौरे उपस्थित थे।