महासमुन्द

पारधी गिरोह के 7 बंदी, चोरी का सामान भी बरामद
08-Jul-2026 6:03 PM
पारधी गिरोह के 7 बंदी, चोरी का सामान भी बरामद

आरोपियों में चोरी का जेवर खरीदने वाला भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 जुलाई। महासमुंद जिले के थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में हुई नकबजनी का पर्दाफ ाश करते हुए पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में पारधी गिरोह के 7 शातिर चोरों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों से सोन, चांदी के अलावा 3 मोटर साइकिल समेत 11 लाख 76 हजार की संपत्ति बरामद की गई है। मेमोरेडम में आरोपियों द्वारा आरंग एवं जैजैपुर जिला सक्ती में भी चोरी की घटना घटित करने संबंधी तथ्य पाए गए हैं। आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

मालूम हो कि बीते 23 जून 2026 को प्रार्थी हरिशचंद्र पटेल निवासी रूढ़ा ने सिंघोंंड़ा थाना उपस्थित आकर  रिपोर्ट दर्ज कराई कि  22जून 26 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर घुस कर अलमारी को उठाकर खेत में ले जाकर उसे तोडक़र उसमें रखे नकदी रकम एवं सोने का लटकन व 3 सोने की अंगूठी, 7 जोड़ी चांदी का पायल जुमला कीमती 95 हजार रुपए को चोरी कर ले गए हैं। उनकी रिपोर्ट पर थाना सिंघोड़ा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच में पाया गया कि घटना से एक दिन पूर्व ग्राम पैकिन में आरोपियों की मौजूदगी थी। ग्राम पैकिन के आयुष कुमार के घर छ_ी कार्यक्रम में उन्हें मौजूद पाया गया था। आयुष कुमार से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज दिखाकर तस्दीक किया गया जिसने आरोपियों की पहचान आनंद पारधी, संजय पारधी, मन्नू पारधी, सूरजभान पारधी सभी निवासी रोहांसी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार, हेमलाल पारधी सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग, सुरेंद्र पारधी उरला थाना उरला जिला दुर्ग, घनश्याम कोसले उअमली तालाब खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर की पहचान किया।

इसके अलावा अन्य तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की गई। परिणाम स्वरूप आरोपियों को पकडक़र पूछताछ करने पर 22 जून को रात्रि में मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि 21 जून को ग्राम पैकिन छट्ठी नेवता में शामिल होने आये थे।

अगले दिन आनंद व संजय के कहने पर ये लोग आसपास के गांव में चोरी करने की योजना बनाई और रात करीब 9 बजे पैकिन के पास वाले गांव रूढ़ा में एक बड़े घर में चोरी करने घुसे। घर वाले सोये थे। पास के खाली कमरे में रखी आलमारी जो लॉक था,को उठाकर खेत में ले गये और उसका लॉक तोडक़र उसमें रखे 10 हजार रुपए नगदी, सोना एवं चांदी को निकाल कर  रातोंंंंंंं-रात वहा से भाग गये।

इसके बाद आरोपियों ने नगदी रकम 10हजार रुपए को आपस में बांट कर खर्च करना व सोना को परसु ज्वेलर्स के अतुल पाटिल रायपुर निवासी के पास 60 हजार रुपए में बेचना बताया। चांदी के पायल को आपस में बांट कर घर में रखना बताया।

जिसे आरोपियों के घर से बरामद किया गया है।

घटना में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल कीमती 03 लाख रुपए व चार जोड़ी पायल कीमती 25 हजार रुपए, ग्राम मुहमेला थाना आरंग क्षेत्र से चोरी सोना 54.200 ग्राम कीमती 7लाख,91 हजार रुपए कुल जुमला 11 लाख 76 हजार रुपए को जप्त किया गया।

इसके अलावा आरोपियों ने अपने मेमोरेडंम कथन में बताया कि उनके द्वारा 10अप्रैल 2026 को थाना जैजैपुर जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम बहेराडीह में सोना, चांदी एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के आभूषणों को राजू उर्फ  राजकुमार सोनी निवासी बलौदाबाजार को बेचना स्वीकार किया, जिसकी जप्ती किया जाना शेष है। आरोपियों ने ग्राम मुहमेला थाना आरंग क्षेत्र से भी नगदी रकम, सोना, चांदी की चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों को 7 जुलाई को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट