महासमुन्द

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
07-Jul-2026 4:42 PM
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जुलाई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने  सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर टाउन हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेता एम आर विश्वनाथन, गोविंद ठाकुर, अरविंद प्रहरे, बंशी साहू, राजेंद्र चंद्राकर,नईम खान सहित अन्य उपस्थित थे। ेदिव्यांगों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर कल से 

महासमुंद, 7 जुलाई। भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 जुलाई को प्रात: 11 से दोपहर 3बजे तक दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण.पत्र शिविर का आयोजन शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है।

इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण.पत्र प्रस्तुत करना होना है। छत्तीसगढ़ राज्य के दिव्यांगजनों को इस प्रमाण.पत्र के लिए जबलपुर जाना होता है। राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भारत सरकार श्रम मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एब्ल्ड जबलपुर द्वारा दिव्यांगजनों को उनके दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

इस शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगजन अभ्यर्थी को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र यदि आरक्षित श्रेणी से है,पासपोर्ट आकार के दो फोटो तथा पाठ्यक्रम जिसमें प्रवेश लेना चाहता हो उसका प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। शिविर में आने-जाने हेतु किसी भी प्रकार का कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771.4044081 पर संपर्क कर सकते हैं। जिले के दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस शिविर का लाभ उठाने के लिए कहा गया है।


अन्य पोस्ट