महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद में आदेशिका वाहक छेदन लाल वर्मा के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया, न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय प्रफुल्ल सोनवानी, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी तथा समस्त न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में न्यायालय अधीक्षक प्रवीण कुमार पाण्डेय, लेखापाल प्रदीप देवांगन, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित न्यायालय के समस्त न्यायिक कर्मचारी, लघु वेतन कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने छेदन लाल वर्मा के लगभग 35 वर्षों के समर्पित, ईमानदार एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति.चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री वर्मा के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी।