महासमुन्द

गरीबों का घर उजाडक़र विधायक आवास बनाना शर्मनाक- राकेश झाबक
04-Jul-2026 4:33 PM
गरीबों का घर उजाडक़र विधायक आवास बनाना शर्मनाक- राकेश झाबक

महासमुंद,4जुलाई। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि रायपुर के नकटी गांव में विधायक आवास निर्माण के लिए वहां निवासरत परिवारों को विस्थापित करने की कार्रवाई को तत्काल रोकें एवं किसी अन्य वैकल्पिक स्थान पर विधायक कॉलोनी विकसित किए जाएं। उनका कहना है कि नकटी गांव में विधायक आवास कॉलोनी निर्माण के नाम पर लगभग 85 गरीब परिवारों के मकानों को बरसात के ठीक पूर्व जेसीबी से ध्वस्त किए जाने की घटना अत्यंत पीड़ादायक, अमानवीय एवं शर्मनाक है। श्री झाबक ने कहा जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत से अपना छोटा सा घर बनाया था। आज वे बेघर होकर जीवन यापन करने को विवश हैं। एक जनप्रतिनिधि को गरीबों का घर उजाडक़र खुद के लिए आवास बनाना  अन्यायपूर्ण और मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है। कहा कि यदि विधायक आवास कॉलोनी का निर्माण आवश्यक में सैकड़ों एकड़ है, तो नया रायपुर में भूमि उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट