महासमुन्द

डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही का सम्मान
03-Jul-2026 4:14 PM
डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 3 जुलाई। भाजपा के निर्देशानुसार प्रबुद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही का सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा, पर्यावरण, स्वच्छ भारत मिशन और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में योगदान के लिए दिया गया है।

 जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री अतुल गंडेचा और युवा मोर्चा से नारायण तांडी ने डॉ. पाणिग्राही के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की तथा शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

डॉ. पाणिग्राही पिछले 25-30 वर्षों से समाज सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उन्होंने महासमुंद जिले सहित अन्य राज्यों में भी जागरूकता का कार्य किया है। उनके कार्यों का उल्लेख सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किया गया था। इसके अतिरिक्त, ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम में उन्हें राजभवन रायपुर आमंत्रित किया गया था।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में कार्य के लिए 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हेतु छत्तीसगढ़ से चयनित 20 दंपतियों की सूची में डॉ. पाणिग्राही और उनकी पत्नी को शामिल किया गया था। सम्मान मिलने पर डॉ. पाणिग्राही ने आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट