महासमुन्द

भारती टंडन हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, खल्लारी थाना घेरा
03-Jul-2026 4:03 PM
भारती टंडन हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग,  खल्लारी थाना घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 जुलाई। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झारा में हुए भारती टंडन हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं तथा उनका मानना है कि घटना में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता हो सकती है।    

ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि हत्या की घटना को लेकर कई ऐसे तथ्य हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल एक आरोपी के आधार पर मामले का खुलासा करना पर्याप्त नहीं है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस दौरान खल्लारी थाना प्रभारी सचिन गुमास्ता ने ग्रामीणों से चर्चा कर पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामवासी खल्लारी थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

इस दौरान सरपंच चंद्रकला जांगड़े, त्रिलोचन बंजारे, ओमप्रकाश शर्मा, मृतका के पिता श्यामलाल टंडन, हेतुराम साहू, प्रेमलाल दीवान, दुकाला बाई बंजारे, अमृत बाई, किशन रात्रे, संजय गेंडरे, शेखर भट्ट, द्वारिका प्रसाद, अमृतलाल डहेरिया, यादराम भतप्रहरी, योगेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग दोहराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

               ग्रामीण पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। उनका मानना है कि घटना में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता हो सकती है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि हत्या की घटना को लेकर कई ऐसे तथ्य हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है।


अन्य पोस्ट