महासमुन्द

विधायक कॉलोनी के लिए नकटी के बजाय नवा रायपुर में जगह चयन की मांग
03-Jul-2026 3:33 PM
विधायक कॉलोनी के लिए नकटी के बजाय नवा रायपुर में जगह चयन की मांग

पिथौरा, 3 जुलाई। बिलाईगढ़ की कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को पत्र लिखकर विधायक कॉलोनी के लिए ग्राम पंचायत नकटी में प्रस्तावित भूमि के संबंध में अपनी बात रखी है। उन्होंने नकटी में गरीबों को बेघर कर विधायक कॉलोनी बनाने के बजाय नवा रायपुर या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर इसके निर्माण की मांग की है।

विधायक कविता प्राण लहरे ने पत्र में कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन यदि किसी योजना से गरीब परिवारों के आवास और आजीविका प्रभावित होती है, तो उसका वैकल्पिक समाधान तलाशना भी जरूरी है। उन्होंने अनुरोध किया है कि विधायक कॉलोनी के लिए ग्राम पंचायत नकटी के स्थान पर नवा रायपुर अथवा किसी अन्य उपयुक्त, सुगम एवं सर्वसम्मति वाले स्थान का चयन किया जाए।

 ताकि किसी भी परिवार को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार इस विषय पर जनहित में निर्णय लेगी।


अन्य पोस्ट