महासमुन्द

विधायक की जनचौपाल
03-Jul-2026 2:49 PM
विधायक की जनचौपाल

महासमुंद, 3 जुलाई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम कनेकेरा एवं भलेसर में आमजनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना।

साथ ही उनकी समस्याओं के उचित निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया। सबसे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  पश्चात जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया।

इस दौरान संदीप घोष, साजन यादव,प्रेम साहू, मेघराज चन्द्रसेन, चुनेश्वरी साहू समेत सैकड़ों  लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट