महासमुन्द

यात्रा भत्ता भुगतान की जांच शुरू, 4 अफसरों को नोटिस
02-Jul-2026 5:55 PM
यात्रा भत्ता भुगतान की जांच शुरू, 4 अफसरों को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 जुलाई। यात्रा देयक से जुड़ी शिकायत पर आखिरकार वर्तमान एवं पूर्व बीईओ समेत चार अधिकारी को नोटिस जारी की गई है। शिकायतकर्ता विनोद कुमार दास का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रकरण को जानबूझकर दबाए रखा था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक इस मामले में 3 जुलाई को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली कार्यालय में जांच की तिथि निर्धारित किया गया है। डीईओ महासमुन्द के आदेश के उपरान्त जांचकर्ता अधिकारी ने नोटिस जारी करके तात्कालीन बीईओ प्रकाश चन्द्र मांझी, वर्तमान बीईओ टीकम चन्द्र पटेल, तात्कालीन लिपिक सूर्यकान्त मिश्रा एवं गोविन्द दास को जांच में उपस्थित होने के निर्देश दिए हंै। कहा गया है कि 1 दिसम्बर 2021 से जांच तिथि तक का यात्रा देयक संबंधी सभी मूल अभिलेखों का परीक्षण करके तथ्यात्मक जांच किया जाये।

शिकातयकर्ता द्वारा यात्रा देयक भुगतान में अनियमितता की शिकायत के बाद यह जांच शुरू की गई है।

 फिलहाल मूल दस्तावेजों के परीक्षण, संबधित पक्षों के बयान, अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका और शासन के निर्धारित नियमों के आधार पर यात्रा देयक भत्ता भुगतान किया गया है अथवा नहीं इसकी जांच बाकी है।


अन्य पोस्ट