महासमुन्द

4 करोड़ की गांजा तस्करी, मुख्य सप्लायर ओडिशा से बंदी
02-Jul-2026 3:34 PM
4 करोड़ की गांजा तस्करी,  मुख्य सप्लायर ओडिशा  से बंदी

महासमुंद,2जुलाई। बीते महीने ट्रक में कच्चे केले की आड़ में 4.05 करोड़ रुपए के 912 किलो गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने आगे की ेकार्रवाई करते हुए नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को ओडिशा के कंधमाल से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 को हुई थी जब बसना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान आयशर ट्रक को रोका और  ट्रक में लदे कच्चे केले के नीचे 29 प्लास्टिक बोरियों से 912.760 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। उक्त ट्रक सेे 4 फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त हुई थीं।

महासमुंद पुलिस की ओर से जारी खबर में बताया गया है कि पकड़े गए आरोपियों और मुख्य बिचौलिए रामजी ठाकुर के मोबाइल के तकनीकी डेटा एनालिसिस से नेटवर्क की कडिय़ां जुड़ी। पुलिस ने 17 जून को उत्तर प्रदेश के शामली से सिंडिकेट के मुख्य किंगपिन व रिसीवर विनय शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया था।

इसी सिलसिले में अब ओडिशा के बालिगुड़ा से मुख्य सप्लायर मिश्रो नायक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बसना पुलिस के मुताबिक नेटवर्क में इस मामले में शामिल कैरियर, बिचौलिए, मुख्य सरगना, मुख्य सप्लायर तक सभी को पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट