महासमुन्द
हाईवे के करीब पहुंचा हाथी, 6 गांवों में अलर्ट
02-Jul-2026 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जुलाई। महासमुंद वन क्षेत्र और वन विकास निगम के जंगलों से होते हुए एक विशालकाय दंतैल नर हाथी नेशनल हाईवे 53 के करीब पहुंच गया है। हाथी की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने आसपास के आधा दर्जन गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर रहने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने को कहा गया है। महासमुंद रेंजर सियाराम कर्माकर के मुताबिक मंगलवार रात दंतैल हाथी वन विकास निगम के कक्षों से होते हुए सिरपुर रोड पार कर गया। इसके बाद हाथी ग्राम बांसकुड़ा निवासी प्रकाश चंद्राकर के खेत से निकला। हाथी बांसकुड़ा और कुहरी के नजदीकी जंगलों में विचरण कर रहा है। हाथी की लोकेशन लगातार बदल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे