महासमुन्द
चित्रकला स्पर्धा में वेडनर स्कूल के विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
01-Jul-2026 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 जुलाई। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्रेन इन संस्था द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
ब्रेन इन संस्था के सीनियर मैनेजर शाहबाज अंसारी एवं समीर खान के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें कक्षा पहली से ओजस धीवर, कक्षा दूसरी से जेसन कुजूर, कक्षा तीसरी आयुषी ठाकुर चौथी से विधान यदु पांचवी से लेवी देवांगन छठवीं से सोनम राज सातवीं से इल्शा इक्का और आठवीं से अंशु कुजूर को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया तथा अन्य प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट दिया गया।
इस अवसर पर शाला के प्राचार्य रेव्ह.फादर थैनीस राज ने प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रदीप्ति चांडक ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे