महासमुन्द

आंगन में मिली महिला की लाश, शॉर्ट पीएम में बीमारी से मौत की आशंका
30-Jun-2026 4:33 PM
आंगन में मिली महिला की लाश, शॉर्ट पीएम में बीमारी से मौत की आशंका

पुलिस को वृहद पीएम रिपोर्ट का इंतजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जून
। बसना नगर में तहसील कार्यालय के समीप अरेकेल डीपा में सोमवार को एक महिला का शव उसके घर की चारदीवारी के अंदर आंगन में संदिग्ध अवस्था में मिला। सूने मकान में महिला का शव मिलने से आसपास के लोगों में हत्या की आशंका हुई। महिला ने उल्टी की थी तथा खून भी बहे थे। शॉर्ट पीएम में डॉक्टर ने हत्या जनित घटना नहीं बताया है। किसी बीमारी से मृत्यु की आशंका है।

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी वृहद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार श्रुति दास पति गोकुल दास (46 वर्ष) निवासी तहसील कार्यालय के पास अरेकेल डीपा अपने बेटे के साथ रहती थी। उसका 25 वर्षीय बेटा फ ॉल सीलिंग एवं पुट्टी का काम करता है। वह काम के सिलसिले में रविवार 28 जून को पदमपुर ओडिशा गया हुआ था। घर में महिला अकेली थी। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने महिला को घर के सामने चारदीवारी के अंदर आंगन में मृत अवस्था में पड़ा देखा।
इसकी सूचना तत्काल बसना थाना पुलिस को दी गई तथा उसके बेटे को फोन कर बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से जांच किया। महिला ने उल्टी की थी व खून भी वहां बहा हुआ था। जिससे की प्रारंभिक तौर पर लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सक द्वारा किए गए शॉर्ट पीएम में हत्या जनित घटना नहीं होना बताया गया है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी बीमारी अथवा अन्य स्वास्थ्य कारणों से होने की आशंका जताई गई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


अन्य पोस्ट