महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29जून। नवकिरण अकादमी में सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोजित 4 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल तीसरा मेगा टेस्ट मेगा टेस्ट 03 का आयोजन किया गया। जारी विज्ञप्ति में जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी डी.बसंत साव ने बताया कि मेगा टेस्ट.03 भर्ती परीक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित था। परीक्षा में कुल 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। जिनमें भारत का इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, भारतीय दर्शन, कला, साहित्य एवं संस्कृति, समसामयिक घटनाएं, पर्यावरण, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, रीजनिंग, गणित, हिंदी तथा अंग्रेजी जैसे सभी प्रमुख विषय शामिल थे।
मेगा टेस्ट में नवकिरण अकादमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहरी पंजीकृत अभ्यर्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने परीक्षा के माध्यम से अपनी तैयारी का मूल्यांकन किया तथा आगामी भर्ती परीक्षा के अनुरूप अभ्यास का लाभ प्राप्त किया। टेस्ट सीरीज को लेकर अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिसाद देखने को मिला।
श्री साव ने बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत चौथा एवं अंतिम मेगा टेस्ट मेगा टेस्ट.04 आगामी 05 जुलाई 2026 रविवार को आयोजित किया जाएगा, जो पुन: भर्ती परीक्षा के संपूर्ण सिलेबस पर आधारित होगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे आगामी टेस्ट में भाग लेने एवं भर्ती परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए नवकिरण अकादमी महासमुंद कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें तथा समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।