महासमुन्द

स्वामी आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव
29-Jun-2026 4:54 PM
स्वामी आत्मानंद स्कूल  में शाला प्रवेश उत्सव

महासमुंद, 29 जून। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल महासमुंद में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पार्षद भाऊराम साहू थे। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाऊराम साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा बच्चे देश का भविष्य हैं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुफ्त में दे रही है। आप सभी मन लगाकर पढ़ें, खूब खेलें और अपने माता-पिता व महासमुंद का नाम रोशन करें। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्कूल के अध्यापन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां स्मार्ट क्लास, लैब और खेल की बेहतरीन सुविधाएं हैं। पालकों से आग्रह है कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। नगर पालिका स्कूल के विकास में हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने शाला परिवार को प्रवेश उत्सव की बधाई दी।

कार्यक्रम में पार्षद ज्योति चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रीति सोनी, प्राचार्य डॉ. संध्या चंद्राकर, वरिष्ठ व्याख्याता हेमंत डडसेना, प्रधान पाठक भगोली राम साहू, जगन्नाथ साहू, मनोज साहू, कमलेश चंद्राकर, भारती सोनी, इंदु देवांगन सहित शाला परिवार शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। अतिथियों ने बच्चों का गुलाल-टीका लगाकर, मुंह मीठा कराकर शाला में आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शाला परिवार द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट