महासमुन्द
स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना उद्योग की सामाजिक जिम्मेदारी-डॉ. चोपड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जून। ग्राम अछोली स्थित पिकाडली इंडस्ट्रीज के मुख्य द्वार पर स्थानीय मजदूरों का आंदोलन रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा और देर शाम सहमति बनने पर खत्म हुआ। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोजगार में स्थानीय लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा मौके पर पहुंचे और श्रमिकों तथा कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों के बीच चर्चा कराकर समझौते का प्रयास किया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि कंपनी में स्थानीय युवाओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उनका कहना है कि रोजगार के अवसरों में बाहरी राज्यों के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। जबकि छत्तीसगढ़ के युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय कर्मचारियों को अपेक्षाकृत कम महत्व वाले और जोखिमपूर्ण कार्य सौंपे जाते हैं। श्रमिकों का कहना है कि वेतन भुगतान में भी अनियमितता बरती जाती है। समय पर मजदूरी नहीं मिलने के साथ ही नौकरी से हटाने की धमकी और दुव्र्यवहार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर श्रमिक पिछले दो दिनों
बेलटुकरी स्थित पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य द्वार पर स्थानीय श्रमिकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुनी।
श्रमिकों ने स्थानीय युवाओं की उपेक्षा, बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, वेतन भुगतान में अनियमितता, श्रम कानूनों के पालन में कथित लापरवाही तथा कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार जैसे कई मुद्दे उनके समक्ष रखा। श्रमिकों की बात सुनने के बाद डॉ. चोपड़ा ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्लांट प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने प्रबंधन से कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना उद्योग की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रमिकों की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने, श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ.चोपड़ा ने कहा कि स्थानीय युवाओं और श्रमिकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उक्त जानकारी विज्ञप्ति में दी गई।