महासमुन्द

राज्य में आप का महासदस्यता अभियान एक से, प्रभारी नियुक्त
29-Jun-2026 4:28 PM
राज्य में आप का महासदस्यता  अभियान एक से, प्रभारी नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जून। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत ने महासमुंद जिले के चार विधानसभा प्रभारी क्रमश: महासमुन्द संजय यादव,खल्लारी सकील खान, बसना खिरोद पटेल, सरायपाली आशिक हुसैन की नियुक्ति कर दी है।

बताया गया है कि एक जुलाई से छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में महासदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है जिसके लिए महासमुन्द जिले के चारों विधानसभाओं में छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत ने यह नियुक्ति की है। संजय यादव महासमुंद विधानसभा के दूसरी बार प्रभारी बने हैं। पिछली बार पार्टी ने विधानसभा प्रभारी रहते उन्हें विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा था।

जानकारी दी गई है कि इसी कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान की तैयारी हेतु महासमुन्द विधानसभा के सिरपुर क्षेत्र के ग्राम अमलोर में संगठन की ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाया गया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रहें।

प्रदेश सयुक्त सचिव एवं महासमुंद विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने कहा है कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करने की अपील की और कहा कि नए सदस्यों को जोड़ें और आम लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएंं साथ ही जनहित के मुद्दों को भी उठाएं।

श्री यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है। पार्टी ईमानदार राजनीति और जन सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। ब्लाक अध्यक्ष तुलुराम ध्रुव ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निष्ठा पर निर्भर करती है। जिला महासचिव मधु यादव ने पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी संजय यादव, मधु यादव, तुलुराम ध्रुव, सुमेर सिंह, सुरेश ध्रुव, महावीर ध्रुव, मोतीराम ध्रुव, तामेश्वर कंवर, संजय ध्रुव, शहरू यादव, साद राम निषाद, गोपी पटेल, रामदास निषाद, गोरेलाल ध्रुव, चंद्र शेखर ध्रुव, कमल नारायण ध्रुव, दशरथ खैरवार, भीखम ध्रुव आदि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट