महासमुन्द

अटल परिसर में पेड़ों की कटाई पर नागरिकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों को आपत्ति
29-Jun-2026 3:20 PM
अटल परिसर में पेड़ों की कटाई पर नागरिकों  और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों को आपत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जून। महासमुंद शहर के अटल परिसर में वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। परिसर में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्याकरण कार्यों के बीच बड़ी संख्या में बेल और नीलगिरी के पेड़ों को हटाए जा रहे हैं। लेकिन शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विकास कार्यों को लेकर पेड़ों को काटना अंतिम विकल्प नहीं होना चाहिए था। बल्कि तकनीकी मदद से बड़े पेड़ों को खाली जगहों पर प्लांट किया जा सकता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार आधुनिक युग में मशीनों से स्थानांतरण ट्रांसप्लांटेशन संभव है। ऐसे में पेड़ों को काटना उचित नहीं है। इन पेड़ों को स्थानांतरित करने के बजाय सीधे काट देना गलत है। नागरिकों का तर्क है कि इन पेड़ों ने वर्षों से पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई थी। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन पेड़ों की कटाई से पहले आवश्यक प्रशासनिक और राजस्व संबंधी अनुमान ली गई थी या नहीं, यह भी पता नहीं है। 

कुछ लोगों का कहना है कि यदि सभी वैधानिक प्रक्रियाओं पालन किया गया है तो संबंधित विभाग को इसकी जानकारी सार्वजनिक कर चाहिए ताकि किसी प्रकार की भ्रांति रहे। पर्यावरण प्रेमियों का मानना है विकास और पर्यावरण संरक्षण संतुलन बनाना समय की आवश्यकता है। शहरों में लगातार घटती हरियाली के कारण पुराने पेड़ों का संरक्षण अधिक महत्व का हो गया है। उनका सुझाव है कि भविष्य में किसी भी निर्माण परियोजना में पेड़ोंंं की कटाई से पहले वैकल्पिक उपयोगिता पर गंभीरता से विचार किया जाए।

संबंधित विभागीय अधिकरियों का कहना है कि निर्माण कार्यों को लेकर लोगों के बीच कई निर्णय लिए गए हैं। नागरिकों ने व्यापक वृक्षारोपण और उसकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।


अन्य पोस्ट