महासमुन्द

बिना दस्तावेज खाद का स्टॉक रखा, गोदाम सील कर 978 बोरी खाद जब्त
27-Jun-2026 4:17 PM
बिना दस्तावेज खाद का स्टॉक रखा, गोदाम सील कर 978 बोरी खाद जब्त

महासमुंद,27जून। सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम जोगनीपाली में कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित किया गया रासायनिक खाद पाए जाने पर पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एसडीएम सरायपाली की उपस्थिति में कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ग्राम जोगनीपाली स्थित गोदाम पहुंची। यह गोदाम मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स सरायपाली के प्रोप्राइटर वीरेन्द्र अग्रवाल का है। जब टीम ने गोदाम का भौतिक सत्यापन किया, तो वहां भारी मात्रा में खाद का स्टॉक देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। भौतिक सत्यापन के दौरान संयुक्त टीम को गोदाम के भीतर कुल 978 बोरी अलग-अलग रासायनिक उर्वरक खाद मिले। जिसमें यूरिया 440 बोरी, एनपीआर 250 बोरी, एसएसपी 288 बोरी शामिल है।

जब संयुक्त टीम ने मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स के संचालक से उक्त उर्वरक भंडारण केंद्र के संबंध में आवश्यक और वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी पुख्ता कागजात पेश नहीं कर सके। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर कि पाने के कारण अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लिया। एसडीएम की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया व गया और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की खंड 28-1 डी के प्रोफ ार्मा.2, प्रोफ ार्मा.2 एवं प्रोफार्मा.4 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त भंडारण केंद्र गोदाम को सील कर दिया गया। इसके साथ ही मौजूद सभी 978 बोरी उर्वरक को जब्त कर अग्रिम आदेश तक मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स सरायपाली के सुपुर्द दे दिया गया है।


अन्य पोस्ट