महासमुन्द

नाबालिग प्रेमी ने की हत्या, लाश को नाले की रेत में किया दफन
26-Jun-2026 3:44 PM
नाबालिग प्रेमी ने की हत्या, लाश को नाले की रेत में किया दफन

कहा-शादी के दबाव से परेशान होकर मार डाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 जून। महासमुंद जिले के झारा गांव में युवती की हत्या कर लाश को रेत में दफ नाने के मामले में पुलिस ने युवती के नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि युवती शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर बॉयफ्रें ड ने पत्थर से सिर कुचलकर उसे मार डाला और शव को रेत में दबा दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमी ने दबाव में आकर शादी के लिए हामी भर दी थी। अपने जन्मदिन वाली रात युवती कुछ कपड़े लेकर आधी रात घर से भाग गई थी। वारदात से पहले आरोपी प्रेमी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने युवती से कहा कि मैं तुम्हें स्पेशल गिफ्ट देना चाहता हूं, आंखें बंद कर लो। युवती के आंख बंद करते ही आरोपी ने पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। देखा कि वह मर गई है तो सबूत मिटाने उसकी लाश को नाले की रेत में दफ ना दिया। आरोपी युवक कक्षा 11वीं का छात्र है और दोनों के गांव आसपास हैं। लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है।

इस मामले की सिलसिलेवार जानकारी यह है कि भारती टंडन ने 11वीं पास कर 12वीं कक्षा में एडमिशन लिया था। वह 3 बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। बीते 19 जून को उसने अपना जन्मदिन मनाया। उसी रात करीब 3 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई। दूसरे दिन 20 जून को ढूंढने पर नहीं मिली तो रिश्तेदरों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खल्लारी थाने में दर्ज कारई। भारती का एक नाबालिग लडक़े से अफेयर चल रहा था। रिश्तेदारों ने आशंका जताई कि जन्मदिन पर वह देर रात उस युवक से मिलने घर से निकली होगी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

इसके बाद 22 जून को ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले की रेत में दफन एक शव देखा। उसके शरीर का कुछ हिस्सा बाहर निकला था। तेज बदबू भी आ रही थी। पैर के पंजों को जानवर नोच चुके थे। शरीर के निचले हिस्से में कपड़ा नहीं था। लेगिंग्स कुछ दूरी पर पड़ा मिला। अत: ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना खल्लारी थाने में दी।

सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। रेत हटाकर शव को बाहर निकाला गया और आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराई गई। शव की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई। पुलिस की जांच तेज हुई। जांच के दौरान पता चला कि भारती का उसी स्कूल में पढऩे वाले रामखेड़ा निवासी नाबालिग छात्र के साथ अफेयर था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत हो रही थी और वे एक-दूसरे के करीब थे। भारती अपने इस पे्रमी से शादी करना चाहती थी। वह उससे लगातार शादी की बात कर रही थी। इसी वजह से दोनों के बीच कई बार कहासुनी और विवाद भी हुआ था।

पुलिस ने कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले सबूत के आधार पर नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान पे्रमी ने जुर्म स्वीकारा और पुलिस को सारी बातें बताई। बताया कि नाबालिग होने के कारण वह भारती से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसीलिए उसने हत्या की साजिश रची। उसने कॉल पर भारती को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। 19 जून की रात उसने जन्मदिन मनाने और साथ रहने का वादा किया। उसकी बातों पर विश्वास कर भारती रात में घर से बैग में कपड़े और जरूरी सामान लेकर मिलने के लिए निकल गई।

जैसा कि आरोपी ने पुलिस को बताया-नाले के किनारे मिलने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद आरोपी ने भारती से कहा कि मैं तुम्हें खास गिफ्ट देना चाहता हूं। तुम आंख बंद कर लो। भारती ने जैसे ही आंखें बद की, आरोपी ने पीछे से एक बड़ा और भारी पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा। गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने युवती के कपड़े और चप्पल आसपास फेंक दिए और हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर को पानी से धोकर छिपा दिया। युवती के बैग पुल के नीचे छिपा दिए।

एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने शव को रेत में दबा दिया ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके। उसने युवती के सामान और कपड़ों को भी छिपाने की कोशिश की। पुलिस को पुल के नीचे से युवती का बैग मिला। आरोपी को बाल संप्रेक्षण भेजा गया है। घटनास्थल के पास से लडक़ी की लेगिंग्स, बालों के गुच्छे और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।


अन्य पोस्ट