महासमुन्द

एक कॉल पर शीघ्र ड्राइविंग लाइसेंस, चैतराम ने दिया सरकार को धन्यवाद
26-Jun-2026 3:29 PM
एक कॉल पर शीघ्र ड्राइविंग लाइसेंस, चैतराम ने दिया सरकार को धन्यवाद

महासमुंद,26जून। आवेदक चैतराम बंजारा द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं होने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मामले का परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर सूचना दी गई तथा लाइसेंस प्रदान किया गया। सेवा प्राप्त होने पर आवेदक ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए सकारात्मक फीडबैक भी दर्ज कराया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

       जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार अन्य 32 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। अब तक सीएम हेल्पलाइन 1076 में जिले से 1ए143 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 352 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि संबंधित आवेदकों से फीडबैक प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं 15 आवेदनों को द्वितीय स्तर के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें।


अन्य पोस्ट