महासमुन्द

स्ट्रीट लाइटों का विधायक व नपाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
25-Jun-2026 4:04 PM
स्ट्रीट लाइटों का विधायक व नपाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 जून। नगर में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोहिया चौक से स्टेशन रोड एवं एकता चौक से इमलीभांंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंठा तक नवीन स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया गया।

 इस कार्य का लोकार्पण महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा प्रकाश व्यवस्था शहर की सुरक्षा और विकास का आधार है। इन नई स्ट्रीट लाइटों से रात के समय आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।  नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि नगर वासियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। अंधेरे के कारण जिन मार्गों पर असुरक्षा का माहौल था, वहां अब दूधिया रोशनी से उजाला होगा। यह केवल लाइटें नहीं, बल्कि विश्वास और विकास का प्रतीक हैं। जनता ने जो भरोसा हम पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

               मालूम हो कि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की विशेष पहल पर शहर के विभिन्न मार्गों में स्ट्रीट लाइट लगने से सडक़ें दूधिया रोशनी से जगमगा रही हैं। पहले जहां रात के अंधेरे में सन्नाटा पसरा रहता था, अब वहां बच्चे क्रिकेट व बैडमिंटन खेलते दिखाई देते हैं। रात में महिलाएं अपने परिवार के साथ वॉकिंग करती हैं। शहर वासियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू लगातार प्रयासरत हैं। इस नई प्रकाश व्यवस्था से नगरवासियों को बेहतर सुरक्षा, सुगम यातायात और रात्रिकालीन गतिविधियों में सुविधा प्राप्त होग

               शुभारंभ अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जय कुमार देवांगन, जितेंद्र ध्रुव, ज्योति चंद्राकर, पार्षद हरबंश सिंह ढिल्लो नानू भाई, माखन पटेल, नीरज चंद्राकर, पीयूष साहू, माधुरी यदु, राहुल आवड़े, बड़े मुन्ना देवार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट