महासमुन्द
कसौधन वैश्य गुप्ता समाज का चुनाव और सम्मान समारोह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 25 जून। छत्तीसगढ़ कसौधन वैश्य गुप्ता समाज के तत्वावधान में सामाजिक बैठक, चुनाव और सम्मान समारोह का आयोजन समाज के भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के जोन पदाधिकारियों, महिला मंच और सामाजिक सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 2023 से वर्ष 2026 तक के कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, इस अवधि के दौरान संगठनात्मक कार्यों में योगदान देने वाले निर्वतमान पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आम सहमति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
भोजन अवकाश के पश्चात द्वितीय सत्र में सामाजिक पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। सर्वसम्मति से डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता को गढ़ संरक्षक, अनंत राम गुप्ता को गढ़ अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता (राजिम) को उपाध्यक्ष, आनंद साहिब गुरु गोस्वामी को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश गुप्ता (महासमुंद) को सहसचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त, संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए दो नए पद सृजित किए गए, जिसमें संकल्प गुप्ता को प्रचार सचिव और अमित गुप्ता को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रफुल्ल गुप्ता (रायपुर), शरद गुप्ता (आरंग), गौरव गुप्ता (महासमुंद), रोशन साहब (दुर्ग-भिलाई), नवीन गुप्ता (राजिम), प्रणव गुप्ता (नवापारा) और किरण साहब (धमतरी इकाई) को शामिल किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में रायपुर गढ़ की नई वेबसाइट तैयार करने का दायित्व प्रचार सचिव संकल्प गुप्ता को सौंपा गया।
महासमुंद में आयोजित इस चुनावी कार्यक्रम के संचालन में रामगोपाल गुप्ता (राजिम) और कुमार साहब गोसाई (दुर्ग-भिलाई) ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को संपन्न कराने में वर्तमान अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, विनय गुप्ता, गोलू गुप्ता, विष्णु गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता तथा महिला मंच की ओर से अमिता गुप्ता, रमा गुप्ता, भावना गुप्ता, स्वामी गुप्ता, सरिका गुप्ता, काजल गुप्ता और निधि गुप्ता सहित राजकुमार गुप्ता व ब्रह्मानंद गुप्ता का योगदान रहा।