महासमुन्द

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर नेताम ने दी श्रद्धांजलि
24-Jun-2026 5:56 PM
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर नेताम ने दी श्रद्धांजलि

महासमुन्द, 24 जून। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  राम विचार नेताम ने आज दोपहर दो बजे बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती चौक में स्थापित रानी दुर्गावती की मूर्ति पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित  की। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। आज वे आदिवासी समाज द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद जिले के प्रवास पर थे।


अन्य पोस्ट