महासमुन्द
मोंगरा में विधायक की जनचौपाल
24-Jun-2026 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,24जून। मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम मोंगरा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं। जिस पर विधायक श्री सिन्हा ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया है।
जन चौपाल में गांव के बुजुर्ग, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। जिन्हें उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए निराकरण का आश्वासन दिया। इसके पश्चात उन्होंने नवविवाहित युवतियों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा नवजात शिशुओं को शिशु किट का वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, माखन सिन्हा, संदीप दीवान, चुनेश्वरी साहू, कल्पना सूर्यवंशी ,मेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे