महासमुन्द

बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा अति आवश्यक-विधायक
24-Jun-2026 2:34 PM
बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा  अति आवश्यक-विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 जून। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा कल मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारपारा में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में स्वागत करते हुए नि:शुल्क गणवेश व पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपने जीवन के बहुत महत्वपूर्ण साल की शुरुआत कर रहे हैं। आप सभी को प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करना है। कड़ी मेहनत और लगन से जीवनपथ में आगे बढऩा है। शिक्षकों से भी निवेदन किया कि आप भी कड़ी मेहनत से बच्चों को इस काबिल बनाएं कि वह देश के उज्ज्वल भविष्य का हिस्सा बने।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पालकों से भी बच्चों की शिक्षा के प्रति ध्यान देने कहा। उन्होंने कहा कि स्कूल ही बच्चों के सर्वांगींण विकास के लिए एक समुचित वातावरण प्रदान करता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन पटेल, संदीप दीवान, रामेश्वर पटवा, स्कूल स्टाफ  सहित पालकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट