महासमुन्द
पालिकाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, समाधान के निर्देश
24-Jun-2026 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जून। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की कार्यशैली और जन-जुड़ाव के चलते नागरिक सीधे कार्यालय आकर उन्हें अपनी समस्याएं बता रहे हैं।
सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में श्री साहू ने विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों की समस्याओं को न सिर्फ सुनी, बल्कि मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आमजनों की समस्याएं वे सीधे अपने कक्ष में बैठकर सुनते हैं।
पेयजल संकट, आवास योजनाए, नाली निर्माण, सडक़ मरम्मत, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड और पट्टा जैसी मूलभूत मांगों को लेकर बड़ी संख्या नागरिक कल उनसे मिलने पहुचे थे।
पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे