महासमुन्द

लिफ्ट मांगा, फिर दो मिनट में आ रहा हूं कहकर बाइक ले भागा
24-Jun-2026 2:19 PM
लिफ्ट मांगा, फिर दो मिनट में आ रहा हूं कहकर बाइक ले भागा

महासमुंद, 24 जून। पिथौरा से बागबाहरा जाने वाली बस छूटने का बहाना बनाकर अज्ञात ने पहले तो लिफ्ट मांगा, फिर बागबाहरा पहुंंंंंंंचने पर 2 मिनट में आता हूं कहकर प्रार्थी की बाइक मांगकर फरार हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।  पुलिस के मुताबिक ग्राम पिलपाली निवासी प्रार्थी छबिलाल पटेल ने बागबाहरा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पिथौरा के एक राइस मिल में हमाली का काम करता है। 17 जून को दोपहर लगभग 1 बजे अपने काम से वह पिथौरा गया था। पिथौरा ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति मिला जिसने बागबाहरा जाने वाली बस छूट जाने की बात कहकर बागबाहरा तक छोडऩे का अनुरोध किया।

  तब छबिलाल ने उसे अपनी बाइक बजाज सीटी 100 क्रमाक  सीजी 06 जीएक्स 8968 में बिठाकर बागबाहरा तक छोडऩे आया। बागबाहरा पहुंंंंंंंंंंचने के बाद उसने छबिलाल से काम है कहकर दो मिनट के लिए मोटर साइकिल मांगी। जिस पर उसे मोटर सायकल दे दिया। काफी देर बाद भी वापस नहीं आया, तब प्रार्थी ने आसपास पता किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त अज्ञात व्यक्ति पर धारा 316-2 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट