महासमुन्द
महासमुंद, 24 जून। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत पुलिस ने खुडख़ुडिय़ा से रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 6 हजार 990 रुपए का सामान जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरेकेल,बाघमड़ा रोड पर कुछ लोगों द्वारा झंडी-मुंडी पट्टी के माध्यम से जुआ खेलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हडक़ंप मच गया। लेकिन मौके से छह लोगों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वृंदावन पटेल पडकीपाली थाना सिंघोड़ा, पुरुषोत्तम पटेल तरेकेल, कृपादास वैष्णव, विद्यासागर प्रधान, पदमलोचन प्रधान एवं प्रदीप डडसेना सभी दुरूगपाली निवासी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से नगद 23 हजार 990 रुपए, छह नग मोबाइल फोन, तीन नग मोटरसाइकिल, झंडी.मुंडी पट्टी एवं छह नग गोटी जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।