महासमुन्द
मार्गदर्शन और सुझाव राष्ट्र निर्माण में उपयोगी-अलका चंद्राकर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 22 जून। केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रबुद्ध जनों से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, सामाजिक प्रमुखों, सेवानिवृत्त सैनिकों, व्यवसायी और लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात कर उनका शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशक अलका चंद्राकर ने प्रबुद्ध जनों से भेंट कर क्षेत्र, प्रदेश और देश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति साझा की और आम जनों की अपेक्षाओं व सुझावों पर विचार-विमर्श किया।
अलका चंद्राकर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर देश की पहचान को मजबूत किया है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हम प्रबुद्ध जनों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ रहे हैं। आप सभी के मार्गदर्शन, विचार और सुझाव ही संगठन की ताकत हैं, जो राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उपयोगी सिद्ध होंगे।
अभियान के दौरान अलका चंद्राकर ने लालचंद जैन, सी.पी. तिवारी, रूपेश तिवारी, प्रेमलता साहू, गोविंद चंद्राकर, गुप्ता सर, ज्ञानचंद जैन, अनुभा सिंह, गिरिजा देवांगन, पंडित बसंत दुबे, ज्ञानी करतार सिंह, सुरेश मोहंती, किशोर डहरवाल, पूर्व सैनिक रामखिलावन पटेल, शेखर साहू, नारायण निषाद, प्रमोद साहू और संतोष गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ जनों से भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश पैनोरिया, जसराज चंद्राकर, संजय मालवे, जिला उपाध्यक्ष जानवी साहू, लेखमणि पटेल, किरण यादव, नरेंद्र बग्गा, दीपक पटेल, द्रोण पटेल और खिलेश साहू सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।