महासमुन्द
महासमुंद, 21 जून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में प्राचार्य अरुण प्रधान एवं उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा के मार्गदर्शन एवं साहित्यिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के संयोजन में नशा मुक्त भारत सप्ताह अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि हम सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देते हुए सभी प्रकार के नशा से दूर रहना चाहिये । उन्होंने कहा कि संगति के दुष्प्रभाव से स्कूल एवं कालेज में छात्र-छात्राएं नशा के गिरफ्त में आते जा रहे हैं । इस क्षेत्र में हमें जागरुकता लाने की जरुरत है । उप प्राचार्य श्रीमती उमादेवी शर्मा ने कहा कि हम सभी को शपथ लेनी चाहिये कि नशा से दूर रहे । उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम के माध्यम से हमें शारीरिक प्रसन्नता पर ध्यान देना चाहिये।
कार्यक्रम संयोजक टेकराम सेन ने कहा कि 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर नशे के विरुद्घ योग फार वेलनेस कार्यक्रमों का आयोजन संस्थाओं में किया जा रहा है।
हमें अधिकाधिक रुप से योग एवं योगाभ्यास के लाभ को प्रचारित करने की आवश्यकता है ।
उन्होंने कहा कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने सभी शैक्षिक संस्थाओं को आव्हान करते हुए कहा कि इस दिन स्कूली छात्राओं एवं अभिभावकों को प्रेरित की जावे । इस अवसर पर संस्थान के व्याख्याता संतोष साहू सहायक प्राध्यापक सुलमा द्विवेदी के. सिंग, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे, तिलोतमा प्रधान, ईस्वर चंद्राकर, झरना साहू, कार्यालयीन स्टाफ से सुनील मरकाम, सुनील साहू, सुषेण दीवान, योगेन्द्र पांडे, आकांक्षा साहू, प्रदीप साहू, मीना साहू, गरिमा सिंह राजपूत, तरुण चंद्राकर, अजय, उदित एवं हीरामन ने अपने अपने विचार व्यक्त करतेहुये कहा कि राष्ट्र निर्माण सर्वोपरि इसलिये हमें नशा के खिलाफ अभियान चलाने की जरुरत है ।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन ने किया । उक्त जानकारी संस्थान की ओर से ईश्वर चंद्राकर ने दी है।