महासमुन्द
पिथौरा, 20 जून। नगर की शीतला समाज समिति में युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतप्रीत विक्की सलूजा को सह सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री सलूजा की नियुक्ति पर ग्राम सभा उत्साहित है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर शीतला समाज अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा का आभार व्यक्त किया है।ज्ञात हो कि नगर कि मुख्य ग्रामसभा का आयोजन शीतला मंदिर समिति ही करती है। इस समिति में अध्यक्ष पर प्रेमलाल सिन्हा का निर्वाचन पूर्व में हो चुका है।
सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन एवं नियुक्ति की गई है। जिसमें संरक्षक, शिवशंकर पटनायक, हरलाल निर्मलकर, निर्मल मण्डल, सोहन निर्मलकर, लीलाधर डड़सेना, बजरंग (महावीर) अग्रवाल, पंचराम (पंचू) यादव, अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, उपाध्यक्ष माखन सिन्हा, लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, गोपाल शर्मा, रविन्द्र निषाद, सचिव इंदेश्वर सिन्हा, सहसचिव, सतप्रीत विक्की सलूजा, कोषाध्यक्ष, विजय दीक्षित, उप कोषाध्यक्ष, तरूण निषाद हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति अतिशीघ्र की जाएगी।