महासमुन्द

विधायक की जनचौपाल
20-Jun-2026 3:12 PM
विधायक की जनचौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,20जून। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को ग्राम लखनपुर एवं रामपुर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों की समस्याओं के उचित निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया। भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा कर आमजन तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया। इसी तरह ग्राम लखनपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्य भी विधायक श्री सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम लखनपुर एवं रामपुर में नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु उनके परिवारों को शिशु किट वितरित किया।  इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र महोबिया, पप्पू पटेल, देवा नायक, सीटू सलूजा, धरम पटेल, शम्मी सलूजा, निर्भय नायक, राकेश साहू, कुलजीत सलूजा, लखनपुर सरपंच खेमिन ध्रुव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट