महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19जून। अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी के आरोप में पुलिस ने अनुविभागवार पृथक-पृथक स्थानों पर छापा मारकर कुल 97 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 19हजार 400 रुपए बरामद किया है। इस बार पुलिस ग्राम हरनादादर बागबाहरा, ग्राम केन्दूढार सरायपाली, गिरना,सुखीपाली, डुमरूपाली पिथौरा व ग्राम खैरटकला कोमाखान में पुलिस की रेड कार्रवाई की।
पुलिस ने ग्राम पचेड़ा खल्लारी के 10-12 स्थानों में 50-60 पुलिस बल के साथ दबिश दी। ग्राम कुर्रूभांठंंा खल्लारी से लगे जंगल में नदी किनारे, ड्रमों में भर कर जमंंंंंंंंंंंंंंंीन के नीचे दबाकर रखे भारी मात्रा में महुआ लाहन पास को पुलिस ने मौके पर नष्ट किया। गैस सिलेण्डर, चूल्हा एवं शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन जब्त कर 6 आरोपी गिरफ्तार किया। वहीं 18 जून को ग्राम हरनादादर खिलेश्वर बांधे के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4 हजार रुपए, 2 गैस सिलेण्डर, 01 नग चूल्हा, 2 एल्यूमिनियम गंजी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी आनंद राम पुराना पता घासीनगर बागबाहरा के द्वारा घासीनगर पानी टंकी के पास के घर से 7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कल 18 जून सरायपाली पुलिस ने सरसीवा रोड डीपापारा जाने का रास्ता ग्राम केन्दूढार में प्रेमलाल सिदार माधोपाली के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
वहीं ग्राम सुखीपाली में विजय कंदोई के कब्जे से 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
सुखीपाली गांव में ही जगबंधु बरिहा के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ग्राम खैरटकला के शिकारीपारा निवासी केजूराम उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 6 लीटर अवैध महुआ शराब बारमद किया गया। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।