महासमुन्द

नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत
18-Jun-2026 4:04 PM
नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 जून। गुड शेफ र्ड स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  विद्यालय के उप प्राचार्य मिताली गुरुंग द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई वितरित कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की गई। उप-प्राचार्य ने बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय परिवार ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट