महासमुन्द
महासमुंद, 17 जून। नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणए बिलासपुर के निर्देशानुसार जागृति योजना 2025 के तहत वरिष्ठजनों के लिए वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा थीम पर अधारित विशेष अभियान चलाया जा
रहा है।
अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर वरिष्ठजनों के लिए उनके अधिकारों, सशक्तिकरण और गरिमा एवं न्याय तक उनकी पहुंच थीम पर आधारित विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव चेतना ठाकुर द्वारा दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम पहुंचकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सशक्तिकरण और उनकी गरिमा एवं न्याय तक उनकी पहुंच के बारे में उपस्थित वरिष्ठजनों को अपने उद्बोधन के माध्यम से उनके अधिकारों,संरक्षण, गरिमा और समाज में उनकी महत्वों पर चर्चा की गई।


