महासमुन्द

सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन
16-Jun-2026 4:43 PM
सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16जून। महासमुन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 26 में संजू कोचिंग सेंटर के पास सीसी नाली निर्माण कार्य का  भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पीयूष साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि नाली निर्माण से क्षेत्र के घरों से निकलने वाली गंदे पानी का स्थायी समाधान होगा और नागरिकों को बारिश के मौसम में आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर पालिका वार्डों के मूलभूत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों की मांग पर यह कार्य स्वीकृत कराया गया है। नाली निर्माण पूरा होने से आसपास के रहवासियों को काफी राहत मिलेगी।

नपा सभापति जितेंद्र ध्रुव, शुभ्रा शर्मा, कल्पना सूर्यवंशी, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, जरीना हफीज कुरैशी, चंद्रशेखर बेलदार,वार्डवासी कौशल साहू,अग्रज शर्मा, राजेश चंद्राकर,हर्षा बोतकेवार, कृति परोहा, टेकराम विश्वकर्मा, जाफर खान, राजू खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट