महासमुन्द

महासमुंद के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पहचान बदलने जा रही, नई यूनिफॉर्म में नजर आएंगे
16-Jun-2026 4:38 PM
महासमुंद के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पहचान बदलने जा रही, नई यूनिफॉर्म में नजर आएंगे

स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों तक नई गणवेश पहुंचाने की कवायद शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16जून। नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही महासमुंद जिले के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की पहचान बदलने जा रही है। राज्य शासन द्वारा शासकीय स्कूलों की गणवेश में किए गए बदलाव के बाद अब जिले के प्राथमिक,माध्यमिक,हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं नई यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों तक नई गणवेश पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

कहा जा रहा है कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एक नई और आकर्षक पहचान देना है।

लिहाजा वर्षों बाद गणवेश में किया गया यह बदलाव न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में नयापन लाएगा, बल्कि सरकारी स्कूलों की छवि को भी बेहतर बनाने में मददगार माना जा रहा है। नई गणवेश को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी उत्सुकता देखी जा रही है। नई यूनिफॉर्म के तहत विद्यार्थियों को नीले चेकदार पैटर्न वाली शर्ट तथा स्लेटी रंग की पैंट उपलब्ध कराई जाएगी। छात्राओं के लिए भी इसी रंग संयोजन के अनुरूप ट्यूनिक अथवा निर्धारित पोशाक तैयार की गई है। पहले सरकारी स्कूलों में हल्के नीले रंग की शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट या स्कर्ट का प्रावधान था। लेकिन अब पूरे प्रदेश में में एक समान नई गणवेश लागू की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नई ड्रेस का रंग संयोजन अधिक आकर्षक होने के साथ.साथ व्यावहारिक भी है। इससे विद्यार्थियों में स्कूल के प्रति महासमुंद जिले में संचालित शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

शासन द्वारा प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को नि:शुल्क दो सेट गणवेश उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कपड़े की आपूर्ति, सिलाई और वितरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके जिले के कुल 1.20 लाख विद्यार्थियों को से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आज 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र के साथ शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें पाठ्यपुस्तकों के साथ अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कई स्कूलों में नई गणवेश के वितरण की भी तैयारी की जा रही है।

शिक्षकों का मानना है कि नई यूनिफॉर्म बच्चों के लिए उत्साह का कारण बनेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में इसे लेकर विशेष उत्सुकता देखी जा रही है। स्कूल प्रबंधन समितियां भी इस बदलाव को सकारात्मक कदम मान रही हैं। जानकारी के अनुसार गणवेश निर्माण और सिलाई कार्य में महिला स्वसहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। इससे एक ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं दूसरी ओर समय पर यूनिफॉर्म तैयार करने में भी सहायता मिलेगी।

कहा जा रहा है कि यदि यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी हो जाती है तो नए शिक्षा सत्र में महासमुंद जिले के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी। नई गणवेश में सजे विद्यार्थी न केवल स्कूलों की रौनक बढ़ाएंगे, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों की नई पहचान भी बनेंगे। बीएल देवांगन, प्रभारी डीईओ महामसुंद का कहना है कि इस बार निजी स्कूलों की तर्ज पर शासकीय स्कूल के बच्चों के लिये भी नई ड्रेस डिजायन की जा रही है। हाथ करधा वालों को टेंडर दिया गया है। नए बदलाव की वजह से थोड़ा विलंब हो रहा है। 2-4 दिनों में गणवेश पहुंच जाएगा।


अन्य पोस्ट