महासमुन्द

लुडो खेल रहे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला
16-Jun-2026 4:32 PM
लुडो खेल रहे भाइयों पर  चाकू से जानलेवा हमला

महासमुंद,16जून। महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे बाजार चौक में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां मामूली विवाद में दो भाइयों पर स्टील के चाकू से हमला कर दिया गया। पीडि़त रवि सेन ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चौक पर लुडो खेल रहा था।

तभी गांव का मोनू चंद्राकर नशे की हालत में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब रवि ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आवेश में आकर मोनू ने आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए रवि के सिर पर चाकू से वार कर दिया।


अन्य पोस्ट