महासमुन्द

माता-पिता की स्मृति में जिला अस्पताल को वाटर कूलर- फिल्टर दिए
16-Jun-2026 4:16 PM
माता-पिता की स्मृति में जिला अस्पताल को वाटर कूलर- फिल्टर दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16जून। खरोरा स्थित शासकीय जिला अस्पताल महासमुन्द में ताराचंद, देवीचंद, हेमन्त, भरत राठी ने अपने पिताजी श्रीमल राठी व माताजी शांती बाई राठी की स्मृति में शुद्ध शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर प्रदान किया। वाटर कूलर का उद्घाटन डॉ.बसंत महेश्वरी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट व डॉ.आई.नागेश्वर राव मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डा. सचदेवा, कस्तूर चन्द राठी, ललित राठी, अजय राठी, गौरव राठी,ओमप्रकाश चाण्डक, पारस चाण्डक सहित राठी परिवार के सदस्य एवं अस्पताल के स्टाफ  बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट